लड़की ने बात करने से किया मना तो युवक की फायरिंग
झांसी । यूपी की झांसी में लड़की ने बात करने से मना किया तो युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमेंबह बाल-बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार झांसी में सदर बाजार इलाके में भट्टा गांव में रहने वाली 20 साल की लड़की महिला डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके मोहल्ले में रहने वाला रोहित नाम का युवक लड़की को 5-6 महीने से परेशान कर रहा था। वह लड़की पर बातचीत करने के लिए दवाब बना रहा था जिसका लड़की विरोध कर रही थी। 6 जून को जब लड़की कॉलेज से लौट रही थी तभी मोहल्ले की मस्जिद वाली गली में आरोपी ने उसे रोक लिया और बातचीत करने का दबाव डाला। इस पर लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया। लड़की के शोर करने पर आरोपी युवक ने तमंचा निकाल लिया और लड़की पर तान दिया। इस पर लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए तमंचा छीनने का प्रयास किया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लड़की काफी देर तक तमंचा छीनने के लिए जूझती रही लेकिन इसी दौरान आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि लड़की को गोली नहीं लगी। आरोप है कि युवक इससे पहले भी अपने साथियों के साथ असलहे और तलवारों के साथ लड़की के घर के बाहर जाकर उपद्रव कर चुका है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित लड़की अपनी मां और परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। लड़की की मां का कहना है कि बेटी कॉलेज से पेपर देकर घर आ रही थी। रास्ते में युवक मिल गया और उसने बेटी पर गोली चला दी। जब वह यहां से निकलता था तो बेटी को गलत नजर से देखता था। लड़के का नाम रोहित है और वह मोहल्ले में रहता है। 2 वर्ष से वह मेरी बेटी के पीछे पड़ा था और कहता था कि उससे बात करे। इसकी शिकायत हमने उसके परिवार वालों से भी की थी। वहीं सदर बाजार थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक नगर ने फोन पर बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह