महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त का इंतजार, आज ही करें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान"
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. लेकिन जिन महिलाओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं कराया है, उनकी अगली किस्त की राशि रुक सकती है.
राज्यभर में करीब 4.18 लाख महिलाओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, इन लाभार्थियों के खातों में 22वीं किस्त का भुगतान अस्थायी रूप से रोका जाएगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक संबंधित महिलाएं अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कर लेतीं.
विशेष रूप से बिलासपुर जिले में लगभग 10 हजार महिलाओं का ई-केवाईसी अब तक अपडेट नहीं हुआ है. इनमें कई ऐसे मामले हैं जिनमें आधार कार्ड की जानकारी एक्सपायर या अपडेट नहीं हुई है.
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या आधार कार्ड के हर 10 साल में अनिवार्य अपडेट की प्रक्रिया के कारण उत्पन्न हुई है. जिन महिलाओं का ई-केवाईसी अधूरा है, वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर इसे तुरंत अपडेट करा सकती हैं.
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों का आधार विवरण अमान्य पाया जाएगा, उनका भुगतान अगली सूचना तक रोक दिया जाएगा. इसलिए सभी पात्र महिलाओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें ताकि महतारी वंदन योजना की अगली किस्त का लाभ मिल सके.

महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप
बैक्टीरिया को संक्रमित करने वाले वायरस में मिली अनोखी प्रणाली, क्लॉड एआई ने खोला राज
‘इरुमुडी’ के बाद अब किस फिल्म में दिखेंगे रवि तेजा? अभिनेता ने किया अगली मूवी का ऐलान
अब ऑफिस पहुंचने के लिए करना होगा दूसरा इंतजाम? बसें नहीं मिलने से बढ़ेंगी मुश्किलें
सितंबर में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा, आईसीसी ने महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं का किया ऐलान