ट्विशा मामले के आरोपी पति को मेडिकल वार्ड में रखा गया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भोपाल। शहर के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास व रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जेल में उनका पहला दिन काफी चर्चा में रहा। जहां एक तरफ रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ज्यादातर समय शांत रहीं, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे समर्थ सिंह को पैर में चोट होने के कारण जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। इसके साथ ही, इस हाई-प्रोफाइल केस में अब भोपाल पुलिस की कथित लापरवाही भी जांच के दायरे में आ गई है, जिसके चलते सीबीआई ने लिगेचर (फंदे) से संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं।
जेल में सामान्य कैदियों की तरह रहीं रिटायर्ड जज
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को जेल लाई गईं पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने महिला वार्ड में अपना पहला दिन बेहद शांत और सामान्य तरीके से बिताया। उन्होंने जेल में आम कैदियों की तरह ही वक्त काटा और अपनी बैरक में कढ़ी-पकौड़े और रोटियां खाईं। जेल अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान वे पूरी तरह से संयमित, सहयोगी और मानसिक रूप से स्वस्थ नजर आईं। उन्होंने जेल प्रशासन से पीने के लिए साफ पानी की मांग की थी। दोनों ही आरोपियों को विचाराधीन बंदियों को मिलने वाली सामान्य सुविधाएं और भोजन दिया जा रहा है।
सुरक्षा के मद्देनजर मां-बेटे को रखा अलग, पति मेडिकल वार्ड में भर्ती
एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को अलग-अलग बैरकों में रखा है। मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के पैर में चोट होने की वजह से उन्हें खंड-बी स्थित जेल अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। समर्थ सिंह को भी आम कैदियों की तरह ही सुबह नाश्ते में दलिया, नमकीन और चाय दी गई।

अन्नामलाई के बाद BJP के लिए चेतावनी, अमरिंदर सिंह भी हो सकते हैं बाहर
सरकार ने खोला खजाना: मृतकों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख सहायता
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर, दिन में ही छाया रात जैसा अंधेरा
शशि थरूर की चेतावनी: सोशल मीडिया मंच है, लोकतंत्र की नींव बैलट बॉक्स में है