स्टाइलिश नजर आने के लिए ट्राई करें ये हेयर स्टाइल्स
देशभर में आज हरियाली तीज धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन खूब सजती संवरती हैं। इस दिन हरी साड़ी पहनने का भी काफी महत्व है।
मेसी बन
अगर आप अपने बालों को बांधना चाहती हैं, तो मेसी बन बना सकती हैं। साड़ी के साथ मेसी बन बहुत की क्लासिक लगता है, यह स्टाइलिश लुक तो देता ही है, साथ ही इससे बाल अच्छे से सेट रहते हैं।
सेंटर पार्टिंग लो बन
सेंटर पार्टिंग लो बन एक बहुत पुराना और क्लासिक स्टाइल है। अक्सर लंबे चेहरे वाली महिलाओं के ऊपर यह हेयर स्टाइल बहुत सुंदर लगता है। इसे आप आसानी से घर में बना सकती है। साथ ही नीचे की साइड की ओर कोई भी फूल लगाकर इसका लुक और बढ़ा सकती हैं।
हाई पोनी
साड़ी के साथ खुले बाल रख कर बोर हो गई हैं, तो हाई पोनी बना सकती हैं। हाई पोनी आपको सिंपल और एलिगेंट लुक देगा। आपको बार-बार खुले बाल को संभालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
ब्रेडेड पोनी
अगर पोनी को स्टाइलिश बनाना है, तो ब्रेडेड पोनी बना सकती हैं। इसके लिए बीच से पार्टिशन करके साइड ब्रेड या फुल ब्रेड बना कर पोनी बांध सकती हैं।
ट्विस्टेड ओपन हेयर
ट्विस्टेट ओवर हेयर स्टाइलिश होने के साथ-साथ साड़ी के साथ बहुत ही अच्छा लुक देता है। इसके लिए आप पूरे बालों को खुला रखकर आगे के बालों की एक-एक स्ट्रेंड लेकर ट्विस्ट कर लें और पीछे की तरफ पिन अप कर लें। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

बिजली बचाने का नया तरीका, स्मार्ट टेक्नोलॉजी से होगी बड़ी बचत
मास्टर प्लान अटका, फिर भी Bhopal–Indore में जमीन महंगी
Bhopal में पानी सप्लाई पर सवाल, नलों से कीड़े निकलने की शिकायत
कलेक्टरों के तबादलों की सूची तैयार, मुख्य सचिव के लौटने का इंतजार