नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली में हुई झमाझम वर्षा के बाद जलभराव के बाद उत्पन्न हुई गंदगी और कीचड़ को साफ करने के लिए भाजपा ने अपनी सभी पार्षदों को जमीन पर उतार दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने सभी पार्षदों को लोगों की मदद करने व निगम सफाई कर्मचारियों के माध्यम से इलाके में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता के लिए 24 घंटे रहें उपलब्ध- वीरेंद्र सचदेवा

अपने बयान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की यूं तो पार्टी के सभी निगम पार्षद लगातार अपने वार्डों में सफाई कार्य सुनिश्चित करने में लगे रहते हैं पर कल से दिल्ली में चल रही भारी बारिश के बाद उन्होने आज सभी पार्टी पार्षदों को निर्देश दिया है की वह 24 घंटे अपने वार्ड की जनता को उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा है की भाजपा पार्षद जल भराव खुलवाने और उसके तुरंत बाद होने वाली गंदगी की गलियों एवं कॉलोनी सड़कों से सफाई सुनिश्चित करने के लियें स्थानीय आरडब्लूए के साथ मिलकर काम करेंगे। जहां भाजपा पार्षद नही हैं वहां आवश्यकतानुसार भाजपा के जिला एवं मंडल अध्यक्ष भी सफाई कार्य सुनिश्चित करने के लियें काम करेंगे। दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष इस सब कार्य को निगरानी करेंगे। भाजपा के निर्देश के बाद पूर्व महापौर और भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। यहां वह सफाई कर्मचारियों के साथ इलाके में कीचड़ व गंदगी को साफ कराने के लिए खड़ी है। इसी प्रकार मध्य दिल्ली में राम नगर वार्ड के भाजपा पार्षद कमल बागड़ी भी इलाके में लोगों की शिकायत के आधार पर कर्मचारियों को साफ-सफाई करने के आदेश दे रहे हैं उन्होंने बताया कि कई इलाकों सीवर समय से साफ ना होने की वजह से पानी सड़कों पर आ गया था इसके कारण गंदगी हो गई थी इसकी शिकायत लोग उनको फोन व व्यक्तिगत रूप से कर रहे हैं शिकायतों के आधार पर कर्मचारियों को सफाई के लिए लगाया जा रहा है।