तीसरी मंजिल से पत्नी को फेंका फिर लेकर पहुंचा अस्पताल
नई दिल्ली । गोविंदपुरम की कृष्णा कुंज कॉलोनी में देर रात पार्किंग ठेकेदार ने पत्नी को तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे फेंक दिया। आरोपित महिला को गंभीर हालत में लेकर संजय नगर जिला संयुक्त अस्पताल पहुंच गया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखकर शक होने पर आरोपी से पूछा तो बताया कि चोट लगी है। इसके बाद आरोपित पुलिस को सूचना देने के बहाने अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कृष्णा कुंज में तीसरी मंजिल पर रहने वाले विकास कुमार के पास एमएमएच कॉलेज की पार्किंग का ठेका है। महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित करते हुए चोट लगने का कारण पूछते हुए पुलिस को बताने को कहा तो आरोपित खुद ही पुलिस को सूचना देने के नाम पर अस्पताल से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मधुबन बापूधाम पुलिस और कविनगर पुलिस आयी। महिला के स्वजन ने आरोपित पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। दोनों के बीच विवाद किस बात पर हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। दोनों के तीन बच्चे हैं। देर रात पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

‘जेलर 2’ की शूटिंग में विद्या बालन के कांपने लगे हाथ, रजनीकांत के सामने नर्वस हुईं अभिनेत्री
पीएम मोदी ने वैश्विक मंच पर पेश किया भारत का विजन, आर्थिक नेतृत्व की ओर बढ़ते कदम
क्या इक्विटी पर LTCG टैक्स हटेगा? SBI रिसर्च की सिफारिश से बाजार में चर्चा तेज
‘परिवार को भी नहीं छोड़ा’, अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल