पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग संबंधी आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास ,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने शासकीय भ्रमण एवं आवागमन के दौरान पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि देशहित की बात स्वयं से शुरुआत करने पर ही सार्थक होती है तथा जनप्रतिनिधियों को समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी
उन्होंने कहा कि ईंधन बचत, प्रदूषण में कमी एवं शासकीय संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे आमजन में भी जागरूकता बढ़ेगी। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रदेशवासियों से भी पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और “देशहित पहले” की भावना को अपनाने की अपील की। उनके इस निर्णय की विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप