बेखौफ होते बदमाश, मोबाइल छीनने में युवती को सड़क पर घसीटा, थाने से चंद कदम दूर दिया वारदात को अंजाम
मुरैना । मध्यप्रदेश के मुरैना में लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों ने पुलिस की नाम में दम कर दिया है। अब तो बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। थाने से 100 मीटर दूर सड़क पर एक युवती से मोबाइल छीन लिया गया, इतना ही नहीं मोबाइल नहीं छोड़ने पर बाइक सवार बदमाश युवती को सड़क पर घसीटते ले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मुरैना के हरिजन थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर गर्ल्स स्कूल रोड पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवती अपनी सहेलियों के साथ मार्केट से घर लौट रही थी। तभी पीछे से दो युवक बाइक से उसके नजदीक से निकले और युवती के हाथ से मोबाइन छीनने लगे। युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाश युवती को घसीटते ले गए। थोड़ी दूर बाद युवती ने मोबाइल छोड़ दिया। उसकी सहेलियों और आसपास के लोगों ने दौड़कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, पर वे भाग निकले। बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

क्या IPL 2027 में माही का जलवा रहेगा बरकरार? धोनी के खेलने पर CSK CEO ने कही बड़ी बात
मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोपों पर घमासान, राहुल गांधी समेत 8 नेताओं ने कोर्ट में लगाई गुहार
बिहार में युवाओं के गुस्से से असमंजस में NDA, सहयोगियों के सामने चुनौती
धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी खत्म! पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नए कप्तान का ऐलान
चीन के पास सोने का विशाल भंडार, दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंचा देश