बालक की हो गई हालत खराब; खून से लथपथ पहुंचा घर...
अतरौली। नगर के मोहल्ला सरायनूर में नौ वर्ष के बालक के साथ मोहल्ला के ही एक युवक ने कुकर्म कर डाला। इससे बालक की हालत खराब हो गई। पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। कस्बा निवासी एक महिला ने बताया कि उसका बेटा कक्षा तीन में पढ़ता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे बेटा दुकान से कुछ सामान लेने मोहल्ले की एक दुकान पर गया था। उसी दौरान मोहल्ला का युवक वहां आ गया और बेटे को बहलाकर मक्का के खेत में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म कर डाला। बालक ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह बंद कर लिया। कुकर्म के बाद धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान मार दिया जाएगा। जैसे तैसे उसके चंगुल से छूटकर बालक घर पहुंचा तो वह खून से लथपथ था।
आरोपित की तलाश जारी
बुरी तरह घबरा रहा था। बालक की हालत को देखकर उसकी मां भी घबरा गई। काफी देर तक पूछने पर बालक ने आपबीती बताई। पीड़ित बालक को लेकर महिला कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर रीतेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मोहल्ला के ही आरोपित हाशिम पुत्र गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा