केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ईडी को नोटिस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अपील याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर सुनवाई 29 अप्रैल तक के लिए स्थगित की। केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले में पास की तारीख देने को कहा।
इस पर न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा हम तारीख दे रहे हैं, वो तारीख नहीं दे सकते जैसा आप सुझाव दे रहे हैं। केजरीवाल ने गिरफ्तारी व ईडी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय को चुनौती दी है।

देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत