ओरछा में रामलला के लिए विशेष तैयारी, एक लाख दीपों से जगमगाएगा रामराजा का मंदिर
ओरछा । अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए पूरी दुनिया में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में ओरछा के श्री राम राजा मंदिर में भी खास तैयारियां की गई हैं। ओरछा के श्री राम राजा मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर के बाहर अयोध्या से प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी एलईडी लगाकर भक्तों के लिए किया जाएगा। बुंदेलखंड के संगीत कलाकार इस दौरान भजन संध्या की प्रस्तुति भी देंगे। ओरछा में मां बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही घाट पर मां बेतवा मैया की आरती का प्रबंध भी किया गया है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां आएंगे। वह भजन संध्या में शामिल होंगे। इसकी भी तैयारी कर ली गई है। इन सब कार्यक्रमों के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

भारत निष्पक्ष नहीं है, हम शांति के पक्षधर, रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पुतिन से बोले पीएम मोदी
1740 करोड़ की कमाई और 1 साल की सफलता, Pushpa 2 की सालगिरह पर Allu Arjun का संदेश
मोदी-पुतिन बैठक: फ्री वीजा और शिपिंग सहयोग समेत कई बड़े समझौते हुए साइन
स्कूल में एग्जाम के बीच मासूम ने खोया होश, 11‑साल के छात्र की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा: सिंगरौली में पेड़ों की कटाई को लेकर सवाल उठे