चीन को झटका, भारत के बाद ब्राजील बीआरआई प्रोजेक्ट में नहीं होगा शामिल
बीजिंग । ब्राजील ने चीन की बीआरआई योजना से दूरी बनाते हुए इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया। यह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) प्रोजेक्ट को बड़ा झटका माना जा रहा है। ब्राजील चीन की अरबों डालर की इस पहल में शामिल नहीं होने वाला दूसरा ब्रिक्स देश बन गया है। इससे पहले भारत ब्रिक्स समूह में इसका समर्थन नहीं किया था। ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा के विशेष सलाहकार सेल्सो एमोरिम ने मंगलवार को कहा कि ब्राजील बीआरआई में शामिल नहीं होगा, बल्कि चीनी निवेशकों के साथ साझेदारी के वैकल्पिक तरीके खोजेगा। उन्होंने कहा कि ब्राजील चीन के साथ संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाना चाहता है, बिना किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। एमोरिम ने कहा, हम कोई संधि नहीं कर रहे हैं। ब्राजील का यह फैसला चीन की इस योजना के विरोधाभासी है कि 20 नवंबर को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा के दौरान इसे मुख्य रूप से अंजाम दिया जाए। भारत पहले ही बीआरआई पर अपनी चिंताओं को साफ कर चुका है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में बन रहे चीन-पाकिस्तान इकोनामिक कारिडोर को लेकर भारत का यह भी कहना है कि बीआरआई प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय कानूनों और सिद्धांतों के खिलाफ है और हम उनका समर्थन नहीं कर सकते।

सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन