नजर आया शब्बाल का चांद, आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी ईद
नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के अनेक हिस्सों में ईद का चांद नजर आ गया है। राजधानी दिल्ली समेत देश में गुरुवार को ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कुछ जगहों पर कल ही शव्वाल का चांद नजर आ गया था, इस कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत कुछ जगहों पर बुधवार को ही ईद मना ली गई है।
रमजान के आखिरी रोजे के दिन बुधवार शाम करीब सवा सात बजे ईद के चांद का दीदार अनेक जगहों पर हुआ है। इसके बाद ही गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाए जाने की घोषणा की गई। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शव्वाल का चांद मंगलवार को ही देखा गया और ईद बुधवार को मनाई गई है। सऊदी अरब में भी 10 अप्रैल को ही ईद का त्योहार मनाया गया। ईद की नमाज ईदगाह के साथ ही बड़ी मस्जिदों व अन्य जगहों पर आयोजित की जाती है, जिसका समय भी तय पहले से कर दिया गया है। खुशी का पैगाम देने वाला ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह तय वक्त में ईद की नमाज पढ़ते हैं और एक दूसरे को गले मिलकर मुबाकरबाद देते हैं। ईद उल फितर के दिन लोगों का मुंह मीठा करवाना और स्वादिष्ट भोजन करवाने की रवायत है। इस दिन लोग खुशियां बांटते और एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?