भांजी अलीजेह के बर्थडे पर इमोशनल हुए सलमान खान
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा और भावुक पोस्ट लिखा है. जो तेजी से वायरल हो रहा है. ये पोस्ट दबंग खान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के लिए लिखा है. इस पोस्ट में सलमान की अलीजेह के साथ बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. इसके साथ ही सलमान ने अलीजेह के बर्थडे पर उन्हें खास सलाह भी दी है. अलीजेह सलमान की बहन अलवीरा और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं.
पुरानी फोटो शेयर कर उड़ेला प्यार
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अलीजेह की बचपन की फोटो शेयर की है. इस फोटो में सलमान अलीजेह को गोद में उठाकर प्यार से उन्हें खिलाते हुए और दुलार करते नजर आ रहे हैं. साथ ही मुस्कुरा रहे हैं. इस प्यार भरी फोटो के साथ सलमान ने भांजी अलीजेह को उनके 22वें जन्मदिन की बधाई दी और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर एडवाइस भी दी.
मामू पर एक एहसान करो
इस पोस्ट में दबंग खान ने लिखा- 'मामू पर एक एहसान करो. जो भी करना दिल और मेहनत से करना. हमेशा याद रखो. लाइफ में सीधा जाओ और टर्न राइट. फिट होने के चक्कर में एक जैसी मत हो जाना, और अलग होने के चक्कर में सबसे अलग मत हो जाना. सबसे जरूरी बात...एक बार जो तुमने कमिटमेंट कर दी तो फिर मामू की भी नहीं सुनना.'
फिल्मों में आने की चर्चा तेज
सलमान के इस पोस्ट के बाद अलीजेह के फिल्मों में डेब्यू करने की चर्चा और तेज हो गई है. कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अलीजेह अवनीश बड़जात्या की पहली फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी. अवनीश फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या के बेटे हैं. हालांकि बाद में ये खबरें झूठी निकलीं. इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि सोमेंद्र पाढ़ी ने अपनी अगली फिल्म में अलीजेह को कास्ट किया है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों को लेकर इंडियन एयरलाइंस को सख्त हिदायत