भोपाल : म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गौरा भोपाल में 22वीं सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चौम्पियनशिप (रायफल/पिस्टल) का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय रायफल महासंघ, नई दिल्ली के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 01 रजत और 02 कांस्य सहित 03 पदक अर्जित किये

प्रतियोगिता में आज दिनांक 08.06.2024 को म.प्र. की खिलाडी कु. सुनिधि चौहान ने 50 मी. रायफल प्रोन-वूमेन स्पर्धा में 01 कांस्य पदक, एवं 50 मी. रायफल प्रोन जूनियर वूमेन स्पर्धा में कु. नुपुर कुमरावत ने  01 रजत और 50 मी. रायफल प्रोन-वूमेन टीम स्पर्धा में कु. सुनिधि चौहान, कु. नुपुर कुमरावत और कु सौम्या रघुवंशी ने 01 कांस्य सहित कुल 03 पदक अर्जित किये है।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने उत्साहवर्धन करते हुये बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी परिसर ग्राम गौरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 4000 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता में रायफल और पिस्टल के मुकाबले खेले जा रहे है।

प्रतियेागिता के विस्तृत परिणाम इस प्रकार है:-

1. दिनांक 08.06.2024 के परिणाम -

इवेन्ट

खिलाड़ी का नाम

पदक

रिमार्क

50 मी. रायफल प्रोनवूमेन

कु. मानिनि कौशिक

स्वर्ण

राजस्थान

 

कु. सुरभि भारद्वाज

रजत

तेलंगाना

कु. सुनिधि चौहान

कास्य

मध्यप्रदेश

50 मी. रायफल प्रोनवूमेमेन

कु. प्राची शशिकांत गायकवाड़

स्वर्ण

महाराष्ट्रा

 

कु. नुपुर कुमरावत

रजत

मध्यप्रदेश

कु. अनुष्का एच. ठाकुर

कास्य

कर्नाटक

50 मी. रायफल प्रोनवूमेन टीम

कु. भक्ति भास्कर खामकर, कु. तेजस्वनी सावंत, कु. प्राची शशिकांत गायकवाड

स्वर्ण

महाराष्ट्रा

कु. मानिनि कौशिक, स्वीटी चौधरी, कु. मोनिका जाखड़

रजत

राजस्थान

कु. सुनिधि चौहान, कु. नुपुर कुमरावत, कुसौम्या रघुवंशी

कास्य

मध्यप्रदेश