दिल्ली INA हाट में 'ऑपरेशन सिंदूर' का विशेष कैटलॉग प्रदर्शित, पर्यटन मंत्री ने किया शुभारंभ
देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभक्ति और गर्व की लहर दौड़ गई है. भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी मनाई जा रही है. इसी क्रम में दिल्ली पर्यटन मंत्रालय ने एक अनोखी पहल की है. दिल्ली के आईएनए स्थित प्रसिद्ध दिल्ली हाट में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित एक विशेष कैटलॉग लगाया गया है, जहां लोग फोटो खिंचवाकर अपने देशप्रेम का इजहार कर सकते हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के कैटलॉग के मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली हाट पहुंचे. इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कैटलॉग नहीं, बल्कि देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि यह कैटलॉग 15 दिनों तक दिल्ली हाट में रहेगा और यहां आने वाले हजारों पर्यटक और स्थानीय लोग इसके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया के माध्यम से एक सशक्त देशभक्ति का संदेश दे सकेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की पहल को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के अन्य प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों पर भी इस तरह के कैटलॉग लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ सकें.
उन्होंने आगे कहा, दिल्ली हाट में देश के विभिन्न राज्यों से आए व्यापारी अपनी पारंपरिक चीजों के साथ मौजूद रहते हैं, जिससे यह स्थान भारत की विविधता और एकता का जीवंत उदाहरण बन जाता है. ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के कैटलॉग ने न सिर्फ देशभक्ति को उजागर किया है, बल्कि सांस्कृतिक मेलजोल को भी मजबूती दी है.

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी