बिहार के कई कांग्रेस विधायक हैदराबाद पहुंचे
हैदराबाद । बिहार के कई कांग्रेस विधायक हैदराबाद पहुंचे हैं। मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया है कि कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाया है, जिसके तहत वे यहां पहुंचे हैं। एक विधायक ने कहा कि वह यहां पर घूमने के लिए आए हैं, वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने नई सरकार बनने पर मुख्यमंत्री से मिलकर बधाई देने की बात कही है।
इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, घुमाने के लिए ले गए हैं घूमने दीजिए। दिल्ली आए थे अब उनको हैदराबाद ले जा रहे हैं तो अच्छी बात है। विधायक घूमेंगे और नवाबों के शहर को देखेंगे। हमारे पास 128 विधायक हैं तो हमें उनकी जरूरत नहीं है। हमें कांग्रेस और राजद का समर्थन नहीं चाहिए। हमें जनता का समर्थन चाहिए। जनता के बल सरकार 2020 में बनी है। ये बीच में चोरी करने के लिए कुछ लोग आए थे तो सबका इलाज होगा।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 12 फरवरी को विश्वास मत हासिल करना चाहती है।

जल जीवन मिशन से बदली रेखा देवी की जिंदगी, घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल तो दूर हुई वर्षों पुरानी परेशानी
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात
INDIA गठबंधन की अहम बैठक में जुटे विपक्षी नेता, राहुल गांधी के घर क्या बनी रणनीति?
लद्दाख विवाद में भारत का स्पष्ट रुख, चीन के दावों को लेकर दिया सख्त संदेश