मनीष सिसोदिया को दिल्ली कोर्ट से फिर झटका.....
नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बृहस्पतिवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को फिर से झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
20 अप्रैल को जमानत याचिका पर फैसला
मनीष सिसोदिया ने 12 अप्रैल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दोपहर दो बजे सुनवाई का समय दिया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका पर शराब घोटाले की जांच कर रही दोनों एजेंसियां सीबीआई-ईडी से जवाब मांगा है।
इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की है। दोनों एजेंसियों के जवाब के बाद ही अदालत सिसोदिया की जमानत पर फैसला करेगी।

वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही