ट्रेन से बच्चों का बड़ा रेस्क्यू, तस्करी एंगल से जांच तेज
जबलपुर/कटनी। रेलमंडल के कटनी स्टेशन पर शनिवार की देर रात पटना-पूर्णा एक्सप्रेस से जिन 165 मुस्लिम बच्चों का रेस्क्यू किया गया था. उन बच्चों की जबलपुर व कटनी में काउंसिलिंग की जा रही है. प्रशासन को आशंका है कि यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है. उल्लेखनीय है कि खुफिया सूचना के आधार पर आरपीएफ, जीआरपी, महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कोचों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक पूछताछ के बाद बच्चों को दो हिस्सों में बांटा गया। इनमें से 82 बच्चों को निगरानी और काउंसलिंग के लिए देर रात बस से जबलपुर भेजा गया, जबकि 83 बच्चों को कटनी में ही सुरक्षित रखा गया है।
बिहार से महाराष्ट्र भेजे जा रहे थे बच्चे
जांच में सामने आया है कि सभी बच्चों को बिहार से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। बच्चों के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को लातूर स्थित मदरसे का शिक्षक बताया और कहा कि वह अररिया (बिहार) से बच्चों को पढ़ाई के लिए ले जा रहा था।

शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें