शोरूम में लिफ्ट हादसा, नगर पालिका कर्मचारी की जान गई
जबलपुर। जबलपुर के पाटन से लगे तेंदूखेड़ा मुख्य बाजार में उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। हादसे में नगर पालिका के एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं शोरूम संचालक के बेटे सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस के अनुसार तेंदूखेड़ा के मुख्य बाजार में प्रहलाद सोनी का दो मंजिला इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। बीती रात नगर पालिका कर्मचारी कमलेश लोधी, बांदीपुरा गांव के देवेंद्र लोधी के साथ शोरूम में खरीदारी करने पहुंचे थे। देवेंद्र के घर में शादी थी। उनके साथ शोरूम संचालक का बेटा भी मौजूद था। तीनों युवक शादी का सामान लेकर लिफ्ट के जरिए ऊपर से नीचे आ रहे थे। इस दौरान लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज गति से नीचे आ गिरी। लिफ्ट के गिरने की आवाज सुनकर शो-रुम में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। सभी लोग दौड़कर पहुंचे और तीनों का लिफ्ट से निकालकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद कमलेशलोधी को मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेन्द्र लोधी व शो रुम संचालक के बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। खबर है कि अभी तक मामले की शिकायत थाना में नहीं की गई है।

पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश