जापान में बन सकती हैं पहली महिला पीएम
टोक्यो। जापान में पीएम शिगेरू इशिबा ने 7 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी पार्टी में 4 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव है। जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही पीएम बनता है। ऐसे में यह चुनाव जो भी जीतेगा उसे संसद में वोटिंग के बाद पीएम बनाया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष पद बनने की रेस में पांच उम्मीदवार हैं। लेकिन मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच ही है।
एक सर्वे के मुताबिक, पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची 34.4 प्रतिशत वोट के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी हैं, जिन्हें 29.3 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। अगर ताकाइची यह चुनाव जीतती हैं तो वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। वहीं, कोइजुमी चुनाव जीतते हैं तो वे देश के सबसे युवा (45 साल) पीएम बनेंगे।

इंदौर में राहुल गांधी की एंट्री से पहले सियासी बयानबाजी तेज, रागिनी नायक ने कसा तंज
शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण : सुरेश पचौरी
लोकल SIM कार्ड बना जासूसी का हथियार! 13 लोगों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर गडकरी की चिंता, मीडिया से बोले- जनता और देशहित सर्वोपरि रखें
यूपी में BJP का बड़ा सियासी दांव, प्रभारी बनकर पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े; सपा पर बोला हमला