दिल्ली कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंतर्कलह
नई दिल्ली । दिल्ली कांग्रेस में लोकसभा की तीन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर अंतर्कलह खुलकर सामने आ रहा है। पहले जहां कन्हैया कुमार को लेकर संदीप दीक्षित के बीच नोकझोंक देखने को मिली थी। वहीं अब उदित राज को लेकर पार्टी के अंदर विरोध हो रहा है। इसी बीच सोमवार को दिल्ली से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, लेकिन बाहर पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इससे पहले, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि आज हमारे तीनों प्रत्याशी यहां उपस्थित हैं। हमें उम्मीद है कि हम सभी सीटें जीतेंगे। दिल्ली की जनता बीजेपी सांसदों के रवैये से व्यथित हो चुकी है, इसलिए इस बार आप और कांग्रेस ने गठबंधन कर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मुझे 10वीं बार पार्टी ने मौका दिया है। चांदनी चौक दिल्ली का दिल है। हर मतदाता से मेरे निजी संबंध हैं। जबकि भाजपा सांसद ने कभी वहां नियमित जाने की प्रवृत्ति भी विकसित नहीं की। वहां अनेक समस्याएं हैं, जिनका कभी समाधान नहीं निकला। मैं सभी समस्याओं के लिए लड़ूंगा।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?