भारत को मिल सकते हैं 26 नए राफेल
भारतीय सेना लगातार अपने बेड़े को मजबूत कर रही है। इसी को लेकर एक बार फिर भारत और फ्रांस के बीच राफेल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि दोनों देशों की सरकारों के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर बातचीत हो रही है। इस दौरान कीमत और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा रही। इससे पहले भारत और फ्रांस के बीच राफेल की खरीदी के लिए 30 मई को बैठक होने वाली थी। मगर लोकसभा चुनाव के चलते इसे जून के दूसरे सप्ताह तक टाल दिया गया था।

एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी