ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा 7वां समन...
दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामला थमता नहीं दिख रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बृहस्पतिवार को सातवां समन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, ईडी की ओर से इस बार सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए सोमवार यानी 26 फरवरी को बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि ईडी के छठे समन पर सोमवार को एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।
ईडी का समन "अवैध"- AAP
आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को "अवैध" बताते हुए कहा था कि मामला अब अदालत के समक्ष है। आप ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में उनकी सरकार को गिराने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। इससे पहले केजरीवाल 2 फरवरी, 31 जनवरी, 19 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर के ईडी के समन पर पूछताछ को नहीं पहुंचे थे।
ईडी के छह समन नजरअंदाज कर चुके हैं दिल्ली सीएम
मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इससे पहले ईडी के छह समन को नजरअंदाज कर चुके हैं। वह समन पर ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।
आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बताया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी को बार-बार समन भेजने की बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस रोकते ही धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, मासूम की गुहार
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन