एमपी विधानसभा में कफ सिरप मामले की गूंज, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल चार बैठकें होंगी. सत्र के दौरान विधानसभा में जनता के मुद्दे गूंजेंगे. सचिवालय को अब तक 1497 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं. इनमें 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. इसके अलावा 194 ध्यानाकर्षण, 6 स्थगन प्रस्ताव, 14 अशासकीय संकल्प और 52 शून्यकाल के प्रश्न प्राप्त हुए हैं. इस दौरान दो शासकीय विधेयक भी पेश किए जाएंगे.
यह 16वीं विधानसभा का सातवां सत्र है. इस सत्र में एसआईआर विवाद, जानलेवा कफ सिरप, मक्का और सोयाबीन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे मुद्दे मुख्य रूप से छाए रह सकते हैं. वहीं स्मार्ट बिजली मीटर, ओबीसी आरक्षण और रोजगार जैसे विषय भी सदन में उठाए जाएंगे.

14 अप्रैल को खुल जाएगा खास ग्रीन कॉरिडोर, यात्रा समय 7 घंटे से घटकर 2.30 घंटे
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
पांटून पुल बना हादसे की वजह: मथुरा में नाव दुर्घटना से मचा हड़कंप
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन