बूथ पर काम नहीं करने वालों को बदलेगी भाजपा
भोपाल । भाजपा संगठन चुनाव में किसी तरह का जोखिम मोल नहीं लेना चाहता। बूथ पर जिन कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई थी, उनके काम नहीं करने पर नए लोगों को उनके स्थान पर नियुक्ति करने के लिए पदाधिकारियों से कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस बार पार्टी ने 400 पार का नारा दिया है।
भाजपा बूथ प्रबंधन से चुनाव जीतती है और इस पर सतत काम चलते रहता है। बूथ की टोली ही उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क में रहती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ बूथ कार्यकर्ताओं के सक्रिय नहीं होने की जानकारी संगठन को लगी है।

प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ