महंगाई से मुक्ति नहीं दिला पा रही भाजपा-मायावती
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि भाजपा महंगाई से मुक्ति नहीं दिला पा रही है। राशन से बदले वोट गरीबों के साथ मजाक है। भाजपा गरीबी-पिछड़ापन दूर करने में विफल साबित हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन आदि के अभिशाप से मुक्त करना तो दूर उन्हें रोक पाने में विफलता के कारण गरीबों को थोड़ा राशन देने को भी भाजपा एंड कंपनी के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं, जो उचित नहीं क्योंकि यह मेहरबानी नहीं है। लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा/सरकार का उपकार नहीं बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का ही धन है। अतः इसके बदले वोट माँगकर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय। यह बात मैं हर जनसभा में कहती हूँ फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक वीडियो पर लोग ध्यान न दें।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान