भतीजे के द्वारा चाचा पर फरसी से हमला करने का आरोप
कोरबा कोरबा जिलान्तर्गत कोरबी थाना चौकी क्षेत्र के ग्राम पनगांव में पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे पर अपने ही चाचा की फरसी से हमला कर हत्या कर देने का आरोप लगा हैं।
घटना के बाद ग्राम में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोरबी थाना चौकी क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कथित आरोपी भतीजे के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फरसी को भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह