बाप रे बाप.........मधुमक्खियों के डंक से चार लोगों की मौत
रांची । झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मधुमक्खियों के डंक से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई है। मृतकों में एक महिला, उसकी दो बेटियां और परिवार का एक और बच्चा शामिल है। महिला खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक के कोसंबी गांव की रहने वाली थी।
पीड़िता के पति सुनील बारला ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति अपनी दो बेटियों के साथ अपने मायके गई थी। वहां पर अपने सभी बच्चों और गांव के कुछ लोगों के साथ नहाने के लिए कुएं पर गई थी और मधुमक्खियों के झुंड में फंस गई। जानकारी के मुताबिक, अचानक मधुमक्खियों का झुंड कुएं के पास पहुंचा और बच्चों को काटने लगा। मधुमक्खियों के झुंड को देखकर सभी भागने लगे लेकिन गांव कुएं से काफी ऊंचाई पर था। देखते ही देखते मधुमक्खियों ने 4 लोगों अपना शिकार बना लिया।

राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का वार, कहा– ‘प्रोपेगेंडा फैलाने में आगे’
प्रेमी की बेवफाई से टूटी मेडिकल छात्रा, मौत से पहले लिखा दर्दभरा खत
मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित, अरुण यादव बोले– जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
समाधान योजना का अंतिम चरण शुरू, 31 मार्च तक मिलेगा लाभ