मुरम की खदानों पर अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का छापा, JCB-डंपर-ट्रैक्टर और लोडर सहित दस वाहन जब्त
ग्वालियर । ग्वालियर में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन के खिलाफ जिले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर मुरम के अवैध उत्खनन में लगे एक जेसीबी, चार डम्पर, पांच ट्रैक्टर व एक लोडर सहित कुल 10 वाहन जब्त किए हैं। साथ ही खनिज अधिनियम के तहत पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। दो दिन पहले अवैध खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में गिरकर दो वर्ष की एक बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। नवागत कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की पहली बैठक में अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में यह पहली कार्रवाई की गई है। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मऊ-विक्रमपुर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।
इस दौरान अवैध उत्खनन करते पाए गए 10 वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना महाराजपुरा में पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। इस कार्रवाई के लिये गई संयुक्त टीम ने एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह, एसडीएम मुरार,अशोक सिंह चौहान, खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया, सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले व घनश्याम सिंह यादव एवं संबंधित तहसीलदार, आरआई, पटवारी एवं पुलिस बल शामिल था। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम लगातार जारी रहेगी। अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं शासन के अन्य प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही अवैध उत्खनन करते हुए जो वाहन जब्त होंगे उन्हें विधिक प्रक्रिया के अनुसार राजसात करने की कार्रवाई भी की जायेगी।

दिल्ली–पटना के बीच दौड़ेगी 160 kmph स्लीपर वंदे भारत, सफर होगा और तेज!
भारत में पुतिन, राष्ट्रपति ने पाया वह जो पिछले चार सालों में नहीं मिला
उत्तर प्रदेश को मिली नई सौगात: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द खुलेगा यातायात के लिए
धनुष की Tere Ishk Mein बनी सुपरहिट, Raanjhanaa का रिकॉर्ड चकनाचूर
शाहरुख के सुझाव ने बदला करियर! IPL को अलविदा कहकर नई भूमिका में लौटे खिलाड़ी