नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक लड़की पर पानी में कास्टिक सोडा मिलाकर फेंकने के आरोप में  एक 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, किशोर ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से झगड़े के बाद इस अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि वह लड़की को नहीं जानता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, लड़की ने कहा कि हमले के बाद उसे अपनी आंखों, गर्दन और नाक पर जलन, खुजली महसूस हुई। अधिकारी ने बताया कि उसे बुराड़ी के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।