लड़की पर पानी में कास्टिक सोडा मिलाकर फेंकने के आरोप में 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक लड़की पर पानी में कास्टिक सोडा मिलाकर फेंकने के आरोप में एक 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, किशोर ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से झगड़े के बाद इस अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि वह लड़की को नहीं जानता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, लड़की ने कहा कि हमले के बाद उसे अपनी आंखों, गर्दन और नाक पर जलन, खुजली महसूस हुई। अधिकारी ने बताया कि उसे बुराड़ी के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात
INDIA गठबंधन की अहम बैठक में जुटे विपक्षी नेता, राहुल गांधी के घर क्या बनी रणनीति?
लद्दाख विवाद में भारत का स्पष्ट रुख, चीन के दावों को लेकर दिया सख्त संदेश
सवर्ण संगठनों ने मतदाताओं को एकजुट करने का किया ऐलान
राहुल गांधी पर हिमंत सरमा का हमला, डीके शिवकुमार के साथ वायरल वीडियो पर उठाए सवाल