कपड़ा फैक्ट्री में आग, 16 की मौत
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मीरपुर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। चार मंजिला फैक्ट्री में दोपहर करीब 12 बजे आग लगी, जो तीन घंटे बाद बुझाई गई। इसके पास ही एक केमिकल गोदाम में भी आग लग गई थी। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल सका है आग फैक्ट्री में पहले लगी या गोदाम में। गवाहों के मुताबिक, गोदाम में ब्लीचिंग पाउडर, प्लास्टिक और हाइड्रोजन पेरोक्साइड्स रखे थे, जो आग को तेज करते हैं। प्लास्टिक जलने से जहरीली गैस निकलती है। फायर सर्विस डायरेक्टर मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने कहा कि पीडि़त शायद जहरीली गैस से मारे गए।

पेपर लीक को लेकर संसद में टकराव, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में भारी हंगामा
इस्तीफे की मांग पर नहीं झुका CJP, आज सरकार से होगी अहम चर्चा
नई परमाणु डील पर घमासान, अमेरिका और सऊदी अरब फिर सुर्खियों में
दिल्ली में अफगानिस्तान की मेजबानी में होगी भारत से टक्कर, तीन टी20 मैचों का ऐलान
सदन में उठा फर्जी ऋण का मुद्दा, पुराने मामले पर फिर शुरू हुई कार्रवाई