ब्रेकिंग |
---|
विज्ञापन |
---|
बडी खबर |
लोकसभा उपचुनाव के बाद कांग्रेस निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी है। निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही कांग्रेस को जबरदस्त तरीके से झटका लगा है। नगर पालिका में चेयरमैन सहित सभासद पद के प्रत्याशियों की तलाश कर रही कांग्रेस की रणनीति भी प्रभावित हुई है। शहर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भेजे गए सामूहिक त्यागपत्र में कहा गया है कि जिला अध्यक्ष द्वारा शहर कमेटी सहित फ्रंटल संगठनों के बीच समन्वय स्थापित नहीं किया जा रहा है। पार्टी के सभी निर्णय जिलाध्यक्ष तथा उनके पति द्वारा ही लिए जाते हैं। संगठन का निजी स्वार्थ में प्रयोग किया जा रहा है आरोप है कि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में शहर कमेटी को जिलाध्यक्ष द्वारा नीचा दिखाया गया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों की मानें तो शहर और जिला कमेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिससे निकाय चुनाव प्रभावित होने की आशंका पदाधिकारी जता रहे हैं।............[आगे पढ़ें]
Copyright © Samachar Prime 24 @ 2014-2023