ब्रेकिंग |
---|
विज्ञापन |
---|
Shahjahanpur,(Uttar Pradesh) | (20-Feb-2021) |
वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय विनय शर्मा जी ने जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद विधानसभा में अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव नौगवा पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अल्लाहगंज क्षेत्र के ग्राम नौंगमा में भारतीय सेना द्वारा आयोजित भव्य व सुंदर कार्यक्रम में नौंगमा निवासी सेना के महावीर चक्र से सम्मानित लांस नायक श्री दृगपाल सिंह जी के सम्मान में हुए कार्यक्रम में बंधु बांधवों व सेना से रिटायर्ड श्री हाकिम जी के साथ रहना हुआ। महावीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित श्री दृगपाल सिंह जी के सम्मान में अमर जवान ज्योति दिल्ली से सेना की टुकड़ी लेकर नौंगमा गांव पहुंची। सेना की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल विरदी, मेजर पंकज सिंह व सेना के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सिंह साहब के परिवारियों द्वारा गांव की मिट्टी सेना को समर्पित की गई जो कि दिल्ली में सैनिक मेमोरियल में रखी जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होना व पुष्पांजलि अर्पित करना हम सबके लिए बहुत गर्व व सम्मान की बात रही। लांस नायक दृगपाल सिंह अमर रहें। जय हिंद जय भारत। भारत माता की जय।
सम्बंधित खबरें |
---|
विज्ञापन |
---|
Copyright © Samachar Prime 24 @ 2014-2021