बुरे फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव रेव पार्टी में इस्तेमाल हो रहा था कोबरा का जहर
नई दिल्ली । रेव पार्टियों में नशे के लिए इस्तेमाल हो रहे सांपों के विष की एफएसएल की रिपोर्ट सामने आई है। घटना से जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि जांच रिपोर्ट में कोबरा करैत प्रजाति के सांप का जहर होना पाया गया है। नोएडा पुलिस ने जयपुर एफएसएल को जांच के लिए सांपों के जहर का सैंपल भेजे थे। मालूम हो कि चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव समेत कई लोगों के खिलाफ सेक्टर-49 कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। सभी के खिलाफ जहरीले सांपों की तस्करी और गैरकानूनी रेव पार्टियां करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप था कि एल्विश यादव फार्म हाउस में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते थे। रेव पार्टी में सांप के जहर का भी उपयोग होता था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। कब्जे से नौ जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ था। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो-दो मुंहे सांप और एक रैट स्नेक था। जांच रिपोर्ट आने के बाद एल्विश यादव समेत सभी आरोपितों की मुश्किलें बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस के एक अधिकारी ने अबतक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने की बात से इनकार किया है।

पर्ल हार्बर की याद ताजा: फ्रांस की न्यूक्लियर पनडुब्बियों पर ड्रोन का संकट
दिल्ली–पटना के बीच दौड़ेगी 160 kmph स्लीपर वंदे भारत, सफर होगा और तेज!
भारत में पुतिन, राष्ट्रपति ने पाया वह जो पिछले चार सालों में नहीं मिला
उत्तर प्रदेश को मिली नई सौगात: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द खुलेगा यातायात के लिए
धनुष की Tere Ishk Mein बनी सुपरहिट, Raanjhanaa का रिकॉर्ड चकनाचूर