विधायक ने कहा गया कि आपके गले में जूतों की माला पहनाकर शहर में घुमाया जाएगा,विरोध में स्टाफ ने कर दी हड़ताल
शिवपुरी । बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा लगातार बरती जा रही लापरवाही और मरीजों से उपचार के बदले पैसे मांगने की शिकायत पर गुरुवार को पोहरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ से कहा कि अगर आपने जनता के साथ गड़बड़ की तो आपको छोड़ा नहीं जाएगा। जनता आपको जूतों की माला पहनाकर घुमाएगी।
विधायक के बिगड़े बोल
विधायक के बिगड़े बोल से क्षुब्ध बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व स्टाफ ने एसडीएम को ज्ञापन दिया व काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। निरीक्षण के दौरान विधायक को मरीजों ने बताया कि वह रात भर ठंड में मर रहे हैं। इस पर विधायक ने वहां मौजूद चिकित्सक को कहा कि यहां यह हाल क्यों है, न तो मरीजों को कंबल दिया गया है और न ही बेडशीट है। मरीज ठंड से बचने के लिए तिरपाल ओढ़ रहे हैं। क्या आप बिना बिस्तरों के खुले में सो लेंगे?उन्होंने मौके से ही वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर कहा कि इन सभी लापरवाहों पर कार्रवाई करनी पड़ेगी। यहां से इस स्टाफ को हटाओ, पूरा स्टाफ बदलो।
विधायक ने कहा- अपने शब्द वापस लेता हूं
चिकित्सक डा. नवोदित अवस्थी का कहना है कि आमजन के सामने विधायक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर कहा गया कि आपके गले में जूतों की माला पहनाकर शहर में घुमाया जाएगा। इसी के चलते पूरा स्टाफ हड़ताल पर है।उधर, विधायक का कहना है कि एक महिला दो दिन के बच्चे के साथ तिरपाल ओढ़कर ठंड से बचने का प्रयास कर रही थी, इसलिए गुस्से में यह बात निकली और मैंने यह कहा था कि जनता आपको दंड देगी, मैंने स्वयं द्वारा दंड देने की बात नहीं कही थी। इसके बावजूद यदि किसी को आघात पहुंचा है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।

महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप
बैक्टीरिया को संक्रमित करने वाले वायरस में मिली अनोखी प्रणाली, क्लॉड एआई ने खोला राज
‘इरुमुडी’ के बाद अब किस फिल्म में दिखेंगे रवि तेजा? अभिनेता ने किया अगली मूवी का ऐलान
अब ऑफिस पहुंचने के लिए करना होगा दूसरा इंतजाम? बसें नहीं मिलने से बढ़ेंगी मुश्किलें
सितंबर में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा, आईसीसी ने महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं का किया ऐलान