बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल
रायपुर में बाराती बस दुर्घटना की शिकार हो गई। बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे घटना से कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके का है।जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी बस दामाखेड़ा से रायपुर लौट रही थी। इस दौरान करीबन देर रात तीन बजे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।धरसीवां थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब घायल की स्थिति सामान्य है।

भारत में पुतिन, राष्ट्रपति ने पाया वह जो पिछले चार सालों में नहीं मिला
उत्तर प्रदेश को मिली नई सौगात: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द खुलेगा यातायात के लिए
धनुष की Tere Ishk Mein बनी सुपरहिट, Raanjhanaa का रिकॉर्ड चकनाचूर
शाहरुख के सुझाव ने बदला करियर! IPL को अलविदा कहकर नई भूमिका में लौटे खिलाड़ी
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की संदिग्ध मौत, वन विभाग में हड़कंप