नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने सीएएफ कैंप के कंपनी कमांडर पर किया किया हमला
नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दरभा के भरे बाजार में सीएएफ कैंप के कंपनी कमांडर पर टंगिया से हमला कर दिया। इस दौरान वे बलिदान हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के साप्ताहिक बाजार में बाजार ड्यूटी पर गये सीएएफ कैंप के कंपनी कमांडर तिजाउ राम भुआर्य को नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने टंगिया से वार कर बलिदान कर दिया। सीएएफ की चौथी बटालियन दरभा में पदस्थ तुजाउ राम भुआर्य मूलतः कांकेर के रहने वाले थे। घटना की पुष्टि कुटरू थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने की है।

पर्ल हार्बर की याद ताजा: फ्रांस की न्यूक्लियर पनडुब्बियों पर ड्रोन का संकट
दिल्ली–पटना के बीच दौड़ेगी 160 kmph स्लीपर वंदे भारत, सफर होगा और तेज!
भारत में पुतिन, राष्ट्रपति ने पाया वह जो पिछले चार सालों में नहीं मिला
उत्तर प्रदेश को मिली नई सौगात: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द खुलेगा यातायात के लिए
धनुष की Tere Ishk Mein बनी सुपरहिट, Raanjhanaa का रिकॉर्ड चकनाचूर