हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है मूंग दाल टिक्की, प्रोटीन से भरपूर रेसिपी यहां जानें
नई दिल्ली। मूंग दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होती है, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इस तरह, यह टिक्की न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं इसकी प्रोटीन रिच टिक्की बनाने की रेसिपी।
मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप पीली मूंग दाल (रात भर भिगोई हुई)
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- बारीक कटा हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- तेल या घी तलने के लिए
मूंग दाल टिक्की बनाने की विधि
- सबसे पहले, रात भर भीगी हुई मूंग दाल को पानी से निकाल कर अच्छी तरह धो लें। अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में बिना पानी डाले मोटा-मोटा पीस लें। ध्यान रखें, पेस्ट बहुत पतला नहीं होना चाहिए।
- एक बड़े कटोरे में पिसी हुई दाल, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें। इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें ताकि एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए।
- अपने हाथों को हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब मिश्रण में से थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल या चपटी टिक्की का आकार दें।
- एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें। आंच को मध्यम रखें। अब इसमें टिक्कियां रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
- बस फिर, गर्मागर्म मूंग दाल की टिक्की को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।

‘इरुमुडी’ के बाद अब किस फिल्म में दिखेंगे रवि तेजा? अभिनेता ने किया अगली मूवी का ऐलान
अब ऑफिस पहुंचने के लिए करना होगा दूसरा इंतजाम? बसें नहीं मिलने से बढ़ेंगी मुश्किलें
सितंबर में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा, आईसीसी ने महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं का किया ऐलान
भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज के आखिरी मैच में वैभव को मौका देने की चर्चा तेज, नायर ने उठाई आवाज
नरोत्तम मिश्रा के लिफ्ट में फंसने की खबर से मची हलचल, मौके पर अफरा-तफरी