सीटों पर बनी सहमति......चंद्रबाबू नायडू की एनडीए में वापसी तय
नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी तय हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति बनी है। केंद्रीय मंत्री शाह के आवास पर चल रही बैठक अब खत्म हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही औपचारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। भाजपा आंध्र प्रदेश में नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह के आवास पर शाह, नड्डा, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति होने के बाद नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी का रास्ता भी साफ हो गया है।
बताया जा रहा है कि ये तीनों दल एनडीए गठबंधन के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने वाले है। इससे पहले नायडू और कल्याण ने 7 मार्च को भी केंद्रीय गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ आंध्र प्रदेश में गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की थी। नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी को लेकर दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बाद समझौते के फॉर्मूले पर सहमति बनी है।
बात दें कि नायडू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान एनडीए गठबंधन में रह चुके हैं और उनके फिर से एनडीए में आने के बाद भाजपा को आंध्रप्रदेश में तब राजनीतिक लाभ मिलना तय ही माना जा रहा है। लेकिन साथ ही कहा जा रहा है कि इस समझौते से बनने वाले माहौल का फायदा भाजपा को दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी हो सकता है।

विमानन मंत्री का सख्त संदेश: IndiGo को अपनी गलतियों की कीमत चुकानी होगी
पर्ल हार्बर की याद ताजा: फ्रांस की न्यूक्लियर पनडुब्बियों पर ड्रोन का संकट
दिल्ली–पटना के बीच दौड़ेगी 160 kmph स्लीपर वंदे भारत, सफर होगा और तेज!
भारत में पुतिन, राष्ट्रपति ने पाया वह जो पिछले चार सालों में नहीं मिला
उत्तर प्रदेश को मिली नई सौगात: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द खुलेगा यातायात के लिए