भाजपा आदिवासियों को गैर-आदिवासियों से लड़ाती है, इनका काम सिर्फ सरकार गिराना: राहुल गांधी
दिल्ली/रांची । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले शनिवारको सुबह राहुल की यात्रा गोड्डा से शुरू हुई। सरकंडा में उन्होंने लोगों से बातचीत में भाजपा और आरएसएस पर नफरत फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा-कांग्रेस के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। ये लोग नफरत की राजनीति करते हैं। ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से, एक धर्म को दूसरे धर्म से और आदिवासियों को गैर-आदिवासियों से लड़ा रहे हैं। इसी नफरत के खिलाफ हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सबको जोडऩे और मोहब्बत की दुकान खोलने झारखंड आए हैं। पीएम मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं हो सकता। कांग्रेस की सरकार में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ हुआ था।

मेरठ में दिवाली पर मातम, तेज धमाके से घबराकर गिरे बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
सरकारी फाइल अटकाने पर अफसर से वसूली, देरी के हर दिन पर लगेगा जुर्माना
दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की मुठभेड़ में मौत, CM ने पुलिस की जवाबी कार्रवाई का किया बचाव
नदी सफाई के लिए पहचान बनाने वाले बिट्टू तबाही की हालत बिगड़ी, हाथ-पैर में संक्रमण से बढ़ी परेशानी
दिवाली के दिन अंबिकापुर में कुकुर तिहार की धूम, कुत्तों को फूलमाला पहनाकर किया सम्मान