दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, मलबे की चपेट में आने से शख्स की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे पांच लोग घायल हो गए, उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां, घायलों में से एक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी ने मामूली चोट के लिए एक लाख रुपये, गंभीर चोट के लिए पांच लाख रुपये और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की राशि देने का फैसला किया है।
निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल आधार पर सड़क से मलबा हटा दिया गया। डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन ढहने की घटना में 2 अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं, चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक, अनुज दयाल ने कहा कि आज सुबह 11 बजे के आसपास गोकुपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। उनमें से एक की मौत हो गई है। उन सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मलबा जो इस घटना के परिणामस्वरूप गिर गया था उसे तुरंत साफ़ कर दिया गया ताकि यातायात की आवाजाही प्रभावित न हो। डीएमआरसी के सिविल विभाग के प्रबंधक स्तर के दो अधिकारियों और कनिष्ठ अभियंता को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

धनुष की Tere Ishk Mein बनी सुपरहिट, Raanjhanaa का रिकॉर्ड चकनाचूर
शाहरुख के सुझाव ने बदला करियर! IPL को अलविदा कहकर नई भूमिका में लौटे खिलाड़ी
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की संदिग्ध मौत, वन विभाग में हड़कंप
भोपाल एयरपोर्ट पर 'इंडिगो का संकट': पुणे-मुंबई की उड़ानें ठप! MP में 150 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान, तुरंत चेक करें अपनी बुकिंग
CG कांग्रेस का 'महा-प्लान' तैयार...आज की बैठक में तय होगा सरकार के खिलाफ आंदोलन का खाका...बिजली बिल और जमीन गाइडलाइन पर हल्ला बोल