मधु मंटेना के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
आमिर खान की ‘गजनी’ और कंगना रनौत की ‘क्वीन’ जैसी सफल फिल्मों के निर्माता मधु मंटेना के घर खुशियां आई हैं। मधु की पत्नी इरा त्रिवेदी ने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही कपल के जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ है। कपल ने एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।
कपल ने साझा किया खूबसूरत संदेश
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने एक साझा पोस्ट अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कपल ने नीले रंग के पदचिह्न और भगवान कृष्ण की तस्वीर वाली एक पोस्ट साझा की। इसके साथ ही एक दिल छू लेने वाले कैप्शन में इस आशीर्वाद के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया।
दंपति ने यह भी बताया कि बच्चे का जन्म नवरात्रि और ईद के त्योहारों के दौरान हुआ, जिससे यह अवसर परिवार के लिए और भी खास हो गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हे कृष्ण, इस सुंदर आशीर्वाद के लिए, हमारे जीवन को प्यार और प्रकाश से भरने के लिए धन्यवाद। इरा और मैंने कल नवरात्रि के पवित्र दिनों में, ईद के दिन अपने बच्चे का स्वागत किया।’
सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं
कपल के इस गुड न्यूज को साझा करते ही उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। फैंस समेत कई सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी। इसमें राजकुमार राव, रवीना टंडन और पुलकित सम्राट सहित कई हस्तियों ने कपल को शुभकामनाएं दीं और नवजात बच्चे के लिए अपना प्यार भेजा।
जून 2023 में हुई कपल की शादी
इसी साल जनवरी में मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वे एक बीच पर सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे और इरा अपना बेबी बंप दिखा रही थीं।
तस्वीरों में उनका पालतू डॉगी भी दिखाई दिया था। मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने 11 जून 2023 को मुंबई में करीबी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी।

BJP उम्मीदवार का अलग अंदाज, बुलडोजर के साथ किया नामांकन
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल