मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
भोपाल|मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर चले गए हैं। उनके स्थान पर सीनियर आइएएस आफिसर डॉ.राजेश राजौरा को प्रभार सौंपा गया है। अनुराग जैन के ससुर के निधन के कारण वे अवकाश पर रहेंगे।एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर चले गए हैं। उनके ससुर का निधन हो गया है। जैन पांच दिनों तक अवकाश पर रहेंगे। अनुराग जैन के स्थान पर मध्यप्रदेश कैडर के सबसे सीनियर आइएएस आफिसर डॉ.राजौरा को मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है।
एक साल के एक्सटेंशन पर हैं जैन
अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी हैं। इससे पहले अनुराग जैन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे का जिम्मा संभाल रहे थे। अच्छे वित्त प्रबंधन के रूप में भी जैन को माना जाता है। सीएम मोहन यादव की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया था। हालांकि अगस्त 2025 में उन्हें एक साल के कार्यकाल में और वृद्धि कर दी थी। अब अगस्त 2026 को वे सेवानिवृत्त होंगे।

शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें