अमेरिका जाने के खतरनाक ‘डंकी रूट’ पर हरियाणा के 18 वर्षीय युवराज की मौत
नई दिल्ली । हरियाणा के कैथल जिले के मोहना गांव के 18 वर्षीय युवराज की मौत अमेरिका जाने के खतरनाक ‘डंकी रूट’ पर हो गई। परिजनों ने शनिवार को बताया कि युवराज पिछले साल अक्टूबर में नौकरी की तलाश में निकला था, लेकिन ग्वाटेमाला में मानव तस्करों ने उसे बंधक बना लिया और कथित रूप से मार डाला। युवराज के पिता किसान हैं, और वह परिवार की आर्थिक मदद के लिए विदेश जाना चाहता था।
परिवार को युवराज की मौत की जानकारी कुछ दिन पहले मिली, जब एक मानव तस्कर ने उसकी मौत का सर्टिफिकेट और तस्वीरें भेजीं। तस्वीरों में युवराज और पंजाब के एक अन्य युवक को मृत दिखाया गया था। युवराज के मामा गुरपेज सिंह ने बताया कि हरियाणा के तीन ट्रैवल एजेंटों ने परिवार से सुरक्षित यात्रा का झांसा देकर भारी रकम ली थी। एजेंट अपने नेटवर्क के ज़रिए युवराज को विदेश भेजने की कोशिश कर रहे थे। पहली किस्त देने के बाद युवराज से परिवार का संपर्क टूट गया। कुछ महीनों बाद परिवार को वीडियो मिले, जिनमें युवराज और पंजाब का एक अन्य युवक ग्वाटेमाला में बंधक बनाए गए दिख रहे थे। इसके बाद मानव तस्करों ने फिरौती की मांग की।

खस्ताहाल सड़क पर बढ़ते हादसे, स्थानीय लोग बोले- प्रशासन नहीं ले रहा कोई कार्रवाई
आरजी कर मामले में पीड़िता परिवार का हमला, ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग से बढ़ी सियासी हलचल
US-चीन समीकरण में नया मोड़, ताइवान को लेकर ट्रंप के रुख पर तेज हुई चर्चा
छोटी शुरुआत के बाद ‘कृष्णावतारम’ ने पकड़ी रफ्तार
इंटरनेशनल मंच पर भारतीय सिनेमा की मजबूत मौजूदगी