मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर, पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।सीएम ने प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात उनके आवास पर की।
BSL आउटरीच समिट में शामिल होंगे सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार यानी 31 जुलाई को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किए जा रहे BSL ग्लोबल आउटरीच समिट 2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का एक महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। ये समिट भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगी। इस समिट में वैश्विक उद्योग जगत के निवेशक सहभागिता करेंगे। समिट वैश्विक सोर्सिंग और खरीद समुदाय की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप, सप्लाई चेन के प्रमुख हितधारकों को एक मंच प्रदान करेगी।

सरकारी फाइल अटकाने पर अफसर से वसूली, देरी के हर दिन पर लगेगा जुर्माना
दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की मुठभेड़ में मौत, CM ने पुलिस की जवाबी कार्रवाई का किया बचाव
नदी सफाई के लिए पहचान बनाने वाले बिट्टू तबाही की हालत बिगड़ी, हाथ-पैर में संक्रमण से बढ़ी परेशानी
दिवाली के दिन अंबिकापुर में कुकुर तिहार की धूम, कुत्तों को फूलमाला पहनाकर किया सम्मान
बंगलूरू में पति की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची थी साजिश